{"_id":"623f5d310a761c4c4f73418a","slug":"bengal-mp-dileep-arrived-to-give-edge-to-the-legislative-council-elections-ambedkar-nagar-news-lko6232767128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव को धार देने पहुंचे बंगाल सांसद दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव को धार देने पहुंचे बंगाल सांसद दिलीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पश्चिम बंगाल के सांसद दिलीप घोष ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जरूरी मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी के साथ इस चुनाव में भी काम करना है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। जबकि यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ बढ़ रहा है।
जिला मुख्यालय स्थित अटल भवन पहुंचे पश्चिम बंगाल के सांसद दिलीप घोष ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों के साथ विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक की। सभी से पूरी तत्परता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से स्थिति सुधरी है। ऐसे में पंचायत जनप्रतिनिधियों का पूरा समर्थन भी भाजपा को मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अराजकता व हिंसा का माहौल बना रखा है। अब तक लगभग 200 कार्यकर्ताओं व हिंदुओं की हत्या अलग-अलग हिंसा में हो चुकी है।
बंगाल अत्यंत संकट की स्थिति से गुजर रहा है। यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व परिश्रमी कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश बनने की तरफ बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उनके बूते ही लगातार सफलताएं अर्जित हो रही हैं। जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र व मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि विधान परिषद में भाजपा की जीत से जिले में विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र गुप्त, डॉ. रजनीश सिंह, सुमन पांडेय, रफत एजाज, अमरेंद्रकांत सिंह, बाबा रामशब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, विनय पांडेय, आकाश वर्मा, रामकिशोर राजभर आदि मौजूद रहे।