{"_id":"6a946211fb882689c00b5cfe","slug":"benefits-of-the-schemes-reaching-the-beneficiaries-rajbhar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163876-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : राजभर
विज्ञापन
रविवार को अकबरपुर के सोनगांव में कार्यक्रम के दौरान बच्चे का अन्नप्रासन कराते मंत्री ओपी राजभर।
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को अकबरपुर तहसील क्षेत्र की चार ग्राम सभाओं का दौरा किया। उन्होंने सोनगांव, हसनपुर जलालपुर, बेवाना (मुसईतपुर) और रसूलपुर दियरा में आयोजित बैठकों में भाग लिया।
बैठकों में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए राजभर ने संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसी पात्र व्यक्ति को समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क करने की बात कही।
मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। उन्होंने कहा कि वह सप्ताह में तीन दिन सुबह आठ से 11 बजे तक डाक बंगले में लोगों से मिलते हैं। आर्थिक समस्या से जूझ रहे लोगों को दवा का एस्टीमेट, आय प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लेकर संपर्क करने की सलाह दी।