{"_id":"6a68e96825eb67f751067b6f","slug":"beneficiaries-selected-under-the-indigenous-cattle-promotion-scheme-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161616-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्वदेशी गो संवर्धन योजना में 154 में से 28 लाभार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्वदेशी गो संवर्धन योजना में 154 में से 28 लाभार्थी चयनित
Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी संपन्न हुई। एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह की देखरेख और जिला विकास अधिकारी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई गई। सीवीओ डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि योजना के लिए कुल 161 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें सात आवेदन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। शेष 154 पात्र आवेदकों की ई-लॉटरी कर 14 महिला और 14 पुरुष सहित कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।
चयनित लाभार्थियों को प्रदेश के बाहर से हरियाणा, साहीवाल अथवा गिर नस्ल की दो स्वदेशी गायें खरीदनी होंगी। गायों का बीमा और विभागीय सत्यापन पूरा होने के बाद सरकार प्रत्येक गाय पर 40 हजार रुपये अनुदान प्रदान करेगी। योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ दुग्ध उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है।