फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Before voting, Shivpal stressed on booth management

Ambedkar Nagar News: मतदान से पहले शिवपाल ने बूथ प्रबंधन पर दिया जोर

Thu, 14 Nov 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Before voting, Shivpal stressed on booth management
बरुआ जलाकी महाविद्यालय में बैठक से निकलते सपा महासचिव शिवपाल यादव।
अंबेडकरनगर। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कटेहरी उपचुनाव को लेकर दो दिवसीय दौरे पर एक बार फिर से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बैठककर बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर बातचीत की। कहा कि हमें विकास के मुद्दों पर डटे रहना है। प्रशासन के किसी जोर जबरदस्ती से घबराना नहीं है। हमें शांत रहकर अपने सभी मत बूथों तक पहुंचा देने हैं।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव में सपा के प्रभारी बनाए गए महासचिव शिवपाल इससे पहले दो चरण में जिले का दौरा कर चुके हैं। अब तक वह पांच दिन का यहां प्रवास कर चुके हैं। शिवपाल अब फिर दो दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट कार्यकर्ताओं ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद वे सीधे इब्राहिमपुर क्षेत्र स्थित बरुआ जलाकी महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ व सेक्टर अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया। यहां से निकलकर वे कटेहरी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इन बैठकों में सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, महासचिव मुजीब अहमद सोनू, वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्र, उसैद सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article