फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beef smuggling accused shot in leg in encounter, arrested

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में गोमांस तस्करी के आरोपी को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Beef smuggling accused shot in leg in encounter, arrested
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसपी अ​भिजीत आर शंकर।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके में तक्षशिला एकेडमी के पास बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस की गोमांस तस्करी के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी रज्जाक पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने तस्कर का इलाज कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपी की पत्नी को दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, उस समय रज्जाक भाग निकला था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लोरपुर ताजन के ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में दो लोगों को कुछ सामान ले जाता देखकर पुलिस को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने चोर समझ कर दोनों लोगों की घेराबंदी कर ली थी। बाद में इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के पास से बैग में बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद हुआ था। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रुकसाना बानो निवासी लोरपुर ताजन बताया था। उसके साथ मौजूद पति रज्जाक भाग निकला था। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस रज्जाक की तलाश में छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, एसआई यादव राजेश रामदेव ने मय हमराही तक्षशिला अकेडमी के आगे एक व्यक्ति को मरैला से लोरपुर की ओर जाते देखा। पुलिस के रोकने पर वह कच्चे रास्ते पर मुड़कर भागने लगा। इस दौरान उसने पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसकी पहचान रज्जाक निवासी बंजारा टोला लोरपुर ताजन के रूप में हुई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रज्जाक पिछले काफी समय से इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त है। मांस कहां से लेकर आया था, इसके बारे में पूछताछ की गई है। इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


2016 में पहली बार दर्ज हुआ था केस
रज्जाक पर शहर कोतवाली में 2016 में पहली बार गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह गुपचुप ढंग से गोमांस की तस्करी कर रहा था। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। मुठभेड़ के दौरान रज्जाक के पास से अवैध असलहा, कारतूस के अलावा मांस काटने वाले हथियार बरामद हुए। पुलिस ने गोमांस तस्करी के अलावा आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसपी अभिजीत आर शंकर।

मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसपी अभिजीत आर शंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed