फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beautification of the reservoir will be done in Kichhauchha with Rs 1.5 crore

Ambedkar Nagar News: डेढ़ करोड़ से किछौछा में होगा जलाशय का सुंदरीकरण

Thu, 07 Dec 2023 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Beautification of the reservoir will be done in Kichhauchha with Rs 1.5 crore
बसखारी(अंबेडकरनगर)। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अशरफ नगर स्थित जलाशय का सुंदरीकरण होगा। अमृत योजना फेज टू के तहत होने वाले सुंदरीकरण में न सिर्फ समूचा जलाशय क्षेत्र दूधिया रोशनी से नहाएगा, बल्कि फूलदार व छायादार पेड़ लगाकर उनके नीचे लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में अशरफनगर स्थित जलाशय के सुंदरीकरण के प्रस्ताव काे मंजूरी प्रदान हुई थी। एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब निर्माण प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। अमृत योजना फेज टू के तहत जलाशय के सुंदरीकरण का काम नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार जलाशय के चारों तरफ सीढि़यां बनेंगी बल्कि समूचा क्षेत्र दूधिया प्रकाश से नहाएगा। जगह-जगह फूलदार पौधे के साथ साथ छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए कई बेंच भी स्थापित होगी। इसके अलावा भी कई अन्य प्रकार के कार्य होंगे। मालूम हो कि अमृत योजना फेज टू के तहत सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में स्थित जलाशयों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अशरफनगर वार्ड में स्थित तालाब का सुंदरीकरण अब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायरीन को मिलेगा लाभ
विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा परिसर स्थित अशरफ नगर जलाशय के सुंदरीकरण का जायरीन को भी लाभ मिलेगा। दूरदराज के क्षेत्र आस्ताने आलिया पर बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। संबंधित जलाशय के सुंदरीकरण से जायरीन को दो पल सुकून से गुजारने का भी मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी यह क्षेत्र लाभप्रद साबित होगा।


शीघ्र शुरू होगा कार्य
अशरफनगर वार्ड स्थित जलाशय के सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण काम प्रारंभ हो जाएगा। - ओमकार गुप्ता, चेयरमैन नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed