फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beat the boy after taking him hostage, burned him with a cigarette

Ambedkar Nagar News: बालक को बंधक बनाकर पीटा, सिगरेट से दागा

Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Beat the boy after taking him hostage, burned him with a cigarette
 राजेसुल्तानपुर के खरुवाव गांव में पिटाई से जख्मी किशोर के पीठ पर पड़े निशान। संवाद
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के खरूवाव गांव में 12 वर्षीय बालक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया गया। साथ ही सिगरेट से दागा भी गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बालक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव में था। इसी दौरान दुर्विजय सिंह, आशीष सिंह, शिवनंदन सिंह, सत्यम सिंह तथा अन्य लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और एक मकान में बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बालक के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। किशोर के हाथ और पैरों को सिगरेट से दागा गया और पैर में भाला भी चुभाया गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे उसकी पीठ व पैरों पर निशान उभर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित बालक सदमे में है और परिवार में दहशत का माहौल है।

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर चार नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 राजेसुल्तानपुर के खरुवाव गांव में पिटाई से जख्मी किशोर के पीठ पर पड़े निशान। संवाद

 राजेसुल्तानपुर के खरुवाव गांव में पिटाई से जख्मी किशोर के पीठ पर पड़े निशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed