{"_id":"62bf45a1b01bbc37292269c5","slug":"be-sure-to-follow-the-traffic-rules-ambedkar-nagar-news-lko637737938","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का जरूर करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का जरूर करें पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंक के साथ चौक, चौराहों पर वाहनों की तलाशी ली गई।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि बैंक, चौक चौराहों व एटीएम आदि स्थानों पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जाए। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने बैंकों व अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। लोगों को चेतावनी दी कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। इससे सड़क हादसों से बचा जा सकता है।
पुलिस कर्मियों ने बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अकबरपुर नगर में कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पटेलनगर, शहजादपुर, मीरानपुर आदि क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने भ्रमण किया। टांडा, महरुआ, अहिरौली, भीटी, बसखारी, जहांगीरगंज व आलापुर आदि क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।