{"_id":"63befa9c0fa2454bcd37355b","slug":"be-careful-in-online-shopping-ambedkar-nagar-news-lko666180910","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सावधानी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।
जैतपुर थाने की आरक्षी मोहिनी तिवारी ने टीम के साथ नेवादा में महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में धैर्य का होना बेहद जरूरी है। यदि कोई राह चलते छेड़छाड़ करे अथवा फब्तियां कसे तो तुरंत डायल 112 की टीम को सूचित करें। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएगी।
महिला थाना से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, महिला आरक्षी अजोरी, सीमा व गीता ने अकबरपुर नगर में अभियान चलाकर युवतियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि सभी लोग बेहतर शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा से ही उनका उत्थान तय हो सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी मौके की तलाश में रहते हैं। कई बार साइबर अपराधी फोन कर बैंक से जुड़ी जानकारी, आधार नंबर व पैन नंबर की मांग बैंक कर्मी बनकर करते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई। जागरूकता अभियान बसखारी, जहांगीरगंज व आलापुर आदि थानों में भी चला।