फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BDO was scolded on Negligence

लापरवाही पर फटकारे गए बीडीओ

Sat, 30 Jan 2016 10:57 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

मनरेगा जॉबकार्डधारकों के घर जाकर उनसे रोजगार और गांवों में कराए जाने वाले विकास बारे में जानकारी देने की योजना खंड विकास अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी की भेंट चढ़ गई।

विज्ञापन


इसका खुलासा शनिवार को पहुंचे उपायुक्त ग्राम्य विकास संतोष कुमार पांडेय के निरीक्षण में हुआ। उन्होंने कटेहरी ब्लाक के नंदूपुर गांव में जाकर योजना के बारे में जानकारी की तो मजूदरों ने ऐसी कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


मालूम हो कि मनरेगा जिले में गति नहीं पकड़ पा रही है। इसके लिए केन्द्र ने सघन सहकारी नियोजन अभ्यास योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य है कि सभी मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देना और वित्तीय वर्ष 2016-17 में गांव में होने वाले जरूरी कामों की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत डोर टू डोर मनरेगा मजदूरों से संपर्क कर उन्हें 100 दिन का रोजगार देने व विकास कार्यों की जानकारी देनी थी।

योजना के तहत जिले के कटेहरी व भीटी ब्लाक का चयन किया गया। 13 जनवरी से दोनों ब्लाकों के 187 ग्राम पंचायतों में यह कार्य शुुरू होना था।  लेकिन अब तक एक भी गांव में कोऊ भी नहीं पहुंचा।

शनिवार को जब ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त संतोष कुमार पाण्डेय योजना की हकीकत जानने के लिए कटेहरी ब्लॉक के नंदूपुर गांव पहुंचे तो पता चला कि सब कुछ कागजी कार्रवाई तक की सीमित रखा गया है। जॉबकार्डधारकों के घर तक जाने की किसी ने जरूरत नहीं समझी।


जॉबकार्डधारकों को योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर श्री पांडेय ने खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed