फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Basti's team won the state level inaugural cricket match

बस्ती की टीम ने जीता राज्य स्तरीय उद्घाटन क्रिकेट मैच

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Basti's team won the state level inaugural cricket match
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। ग्रामीणांचल में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है। बृहस्पतिवार को मोतीलाल इंटर कॉलेज के परिसर में शुरू हुए राज्य स्तरीय मालीपुर क्रिकेट मेला का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने ये बात कही। उद्घाटन मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं व खेलों को बढ़ावा देने के लिए सर्वाधिक कार्य कर रही है। बाद में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बस्ती व संतकबीरनगर जनपद के बीच खेला गया। टॉस जीत कर संतकबीरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने अपने 10 विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य बस्ती की टीम के लिए खड़ा किया। टीम की तरफ से सुंदरम ने सर्वाधिक 60 रन का योगदान दिया, जबकि विवेक ने 19 व विशाल ने 15 रन बनाए। बस्ती के गेंदबाज भूपेन्द्र व आशुतोष ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाज आकाश कुमार ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। संदीप ने 26 व भाष्कर कुमार ने 16 रन बनाए। टीम ने 14 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता आयोजक सुभाष यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ही इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed