{"_id":"65b5496f6a89b0100f06538d","slug":"baskhari-got-iso-certificate-from-the-government-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-110029-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: योजनाओं के क्रियान्वयन व शिकायत के निस्तारण में बसखारी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: योजनाओं के क्रियान्वयन व शिकायत के निस्तारण में बसखारी अव्वल
Sat, 27 Jan 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंडल में मिला पहला स्थान, शासन से मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकास कार्यों के साथ ही साफ सफाई व शिकायतों के निस्तारण में बसखारी ब्लॉक को अयोध्या मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। आईएसओ के मानक के अनुसार काम कराए जाने पर शासन की तरफ से ब्लॉक को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दिनों सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया था कि ग्राम पंचायतों में होने वाले काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाएं। जिससे ग्राम पंचायतों का आईएसओ सर्टिफिकेशन कराया जा सके। इसमें पंचायत भवन को क्रियाशील रखने, नागरिक चार्टर लागू होने, शिकायत, सुझाव बॉक्स व रजिस्टर की उपलब्धता, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराने। ब्लॉकों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने, आवास, पेंशन व शौचालय का पात्रों को लाभ दिलाने दिलाने में बसखारी ने सराहनीय काम किया है। ।
बीते दिनों इसकी समीक्षा करने आईएसओ की टीम भी बसखारी ब्लॉक पहुंची थी। एक दिन पहले शासन से मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रमाण पत्र मिला तो अधिकारियों व कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने बीडीओ अनुपम सिंह, एडीओ पंचायत जेपी शुक्ल, सचिव रंजन मौर्य, राहुल यादव, अनिल कुमार, अंकुर शर्मा व मनीष यादव आदि को बधाई दी।