फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Band played to change the husband of the Nagar Panchayat president to district

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को जिला बदर करने के लिए बजा बैंड

Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Band played to change the husband of the Nagar Panchayat president to district
अंबेडकरनगर के किछौछा में जिला बदर अपराधी गौस अशरफ को लेकर मुनादी कराती पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष के पति हिस्ट्रीशीटर सैय्यद गौस अशरफ को जिला बदर करने की प्रक्रिया बसखारी पुलिस ने बैंडबाजे के साथ पूरी कराई। भारी पुलिस बल के साथ पूरे किछौछा नगर में गौस को जिला बदर करने का प्रचार लाउडस्पीकर से करने के बाद उनके घर पर नोटिस भी चस्पा की गई। उधर, गौस ने इसे पूर्वाग्रह की कार्रवाई बताते हुए जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस की रिपोर्ट के बाद बीते दिन डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बसखारी थाने के हिस्ट्रीशीटर व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति गौस अशरफ को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने एकत्र होकर शनिवार को किछौछा नगर क्षेत्र में मुनादी कराई। बाकायदा बैंड बाजे के साथ पुलिस कर्मियों ने नगर में भ्रमण किया और लाउडस्पीकर से गौस को जिला बदर करने की सूचना को प्रसारित किया।
विज्ञापन

मुनादी प्रक्रिया के दौरान एसओ ने नागरिकों को बताया कि गौस अशरफ के विरुद्घ कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल स्थापित रह सके। वह लगातार ऐसी गतिविधियां कर रहा था, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस कर्मियों ने गौस के घर पहुंचकर नोटिस का तामीला कराया। उधर, गौस अशरफ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया है। कहा कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कुछ मुहिम शुरू की है। उसी के चलते इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इसके बाद भी मैं चुप नहीं बैठूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed