फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on Samman Nidhi of 40,219 ineligible farmers

Ambedkar Nagar News: 40,219 अपात्र किसानों की सम्मान निधि पर रोक

Fri, 20 Oct 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ban on Samman Nidhi of 40,219 ineligible farmers
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के सत्यापन अभियान में 40 हजार 219 किसान अपात्र पाए गए हैं। इसमें 14 हजार 531 किसान ऐसे हैं जो विभाग की टीम को विशेष अभियान में खोजे ही नहीं मिले। 8 हजार 760 किसान मृत पाए गए तो 6 हजार 683 लाभार्थी ऐसे थे जो भूमिहीन होने के बाद भी योजना का लाभ उठा रहे थे। इतना ही नहीं 2181 लाभार्थी ऐसे भी मिले जो टैक्स देने वाले हैं या फिर पेंशनभोगी हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 4 लाख 5 हजार 96 किसानों ने आवेदन किया था। पिछले काफी दिनों से शासन सभी लाभार्थियों को ईकेवाईसी कराने का निर्देश दे रहा है। तमाम प्रयास के बावजूद भी करीब तीन लाख एक हजार 582 किसानों की ही ईकेवाईसी हो सकी है। ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन शुरू किया गया तो चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी। सभी पांच तहसीलों में अब तक 48 हजार 111 किसानों की जांच हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में 539 किसान, आलापुर में 1862, भीटी में 2174, जलालपुर में 2022 व टांडा में 2163 किसान मृतक पाए गए। इसके अलावा अकबरपुर में 6224, आलापुर में 3461, भीटी में 1724, जलालपुर में 2116 व टांडा में 1006 किसान मिले ही नहीं। आवेदन में दिए गए पते पर टीम पहुंची तो वहां इस नाम का कोई किसान नहीं था। अकबरपुर में 55, आलापुर में 953, भीटी में 258, जलालपुर में 873 व टांडा में 42 किसान ऐसे मिले जो या तो करदाता हैं या फिर पेंशनभोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में 321, आलापुर में 1103, भीटी में 1075, जलालपुर में 1696 व टांडा में 2488 लाभार्थी ऐसे मिले जो भूमिहीन हैं। ऐसे में इन सभी के खाते में जा रही धनराशि को रोके जाने की तैयारी है।



तेजी से चल रहा सत्यापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। योजना का लाभ जो भी अपात्र उठा रहे हैं उनका नाम सूची से हटाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिससे वह योजना का लाभ न ले सकें। आगे शासन का जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। - अश्विनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed