फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ballia defeated Agra by 3-0 points

बलिया ने आगरा को 3-0 से हराया

Wed, 03 Feb 2016 10:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ballia defeated Agra by 3-0 points

जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में अब तक लीग में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही बलिया की टीम का आक्रामक प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को मुकाबला बलिया व आगरा के बीच हुआ। शुरुआत से ही बलिया की टीम पूरी तरह आगरा पर हावी रही।

विज्ञापन


आगरा के खिलाड़ियों को कुछ मौके मिले, लेकिन उसे गोल में परिवर्तित करने में नाकाम रहे। नतीजा यह रहा कि मैच समाप्त होने पर बलिया तीन गोल कर चुकी थी। आगरा एक भी गोल नहीं कर सकी। बलिया के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल पहले हाफ में, जबकि दूसरे हाफ में दो गोल किया।
विज्ञापन


सांसद श्री पांडेय ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए कहा कि खेलों में भी बहुत सी संभावनाएं हैं। तमाम प्रतिभाएं ऐसी हैं, जो गांव से निकलकर देश का नाम रोशन किया है। कहा कि स्पोर्टसमैन कभी हताश नहीं होता। हार जीत उसके सामने कोई मायने नहीं रखती। एक स्पोर्टसमैन में सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का जज्बा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हार जीत की परवाह किए बगैर ही उन सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। जिसे जीत हासिल होती है, उसे चाहिए कि वह अपनी इस सफलता को आगे भी बरकरार रखे और जिसे  हार मिलती है, उसे चाहिए कि वह आगे की प्रतियोगिताओं में और अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतरे।


कहा कि केंद्र सरकार प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। ऐसे में इसका उन सभी को बढ़ चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान एसोसिएशन संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पांडेय, अध्यक्ष अरशद खान, सभाजीत वर्मा, प्रभात यादव, दयाशंकर पांडेय, नाजिम हुसैन, अली अस्करी नकवी, राकेश सोनकर, गिरजा शंकर सिंह, देवानंद वर्मा, संजीव कुमार, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed