फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bakreed

देश में अमन चैन की दुआ के साथ उल्लास से मना ईद उल अजहा पर्व

Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bakreed
अंबेडकरनगर में अकबरपुर स्थित ईदगाह पर बकरीद पर्व के मौके पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश अमन चैन की दुआ के बीच सोमवार को जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) उल्लास के साथ मना। जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। साथ ही एक दूसरे घर जाकर पर्व की खुशियां बांटी। इसके अलावा जगह जगह लोगों ने कुर्बानी दी। कुर्बानी का सिलसिला बुधवार तक जारी रहेगा। उधर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए समय से पहले ही लोगों का संबंधित मस्जिद व ईदगाहों की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। देश में अमन चैन की दुआ कराई गई। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित ईदगाह में नमाज अदा कराने से पहले शहर इमाम हाफिज शकील अहमद ने कहा कि लोगों के लिए प्रत्येक वह दिन ईद का होता है, जिस दिन वह कोई गुनाह न करे। ईद पर्व के मौके पर हम सभी को चाहिए कि आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गले लगाएं।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में नमा अदा कराने के बाद इमामे जुमा मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि गुनाहों से दूर रहते हुए समाज व देश के विकास में अपना शतप्रतिशत योगदान देंगे। कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। इसके अलावा कादिरी मस्जिद मौलाना गली शहजादपुर में हाफिज हमीदुज्जमा, जामा मस्जिद लतीफिया मीरानपुर में मौलाना अतीकुज्जमा, मस्जिद तैबा सब्जी मण्डी शहजादपुर में कारी मोहम्मद नसीम, चौक जामा मस्जिद में कारी मोहम्मद जावेद, गौसिया मस्जिद अब्दुल्लापुर में मौलाना अबुल फायक,
विज्ञापन
विज्ञापन

पेवाड़ा मस्जिद मीरानपुर में मौलाना मोईनुद्दीन, रजा मस्जिद शहजादपुर मौलाना सुहैल अहमद, अजमेरी जामा मस्जिद बसखारी रोड में मौलाना मोहम्मद शकील, ईदगाह बूढनपुर अकबरपुर में हाफिज मोहम्मद निसार अहमद नमाज अदा कराई। जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी अमन चैन की दुआ के साथ ईद की विशेष नमाज अदा की गई। साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही एक दूसरे के घर जाकर खुशियां बांटी।

ईद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि पर्व को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed