{"_id":"5d4c605b8ebc3e6cfd18a1e8","slug":"bakreed-ambedkar-nagar-news-lko4754057166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में दिख रही आगरा, बनारस व कानपुर की सेवई की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में दिख रही आगरा, बनारस व कानपुर की सेवई की धूम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बकरीद ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, बाजारों की रौनक में इजाफा होता जा रहा है। खाद्य पदार्थों से लेकर कपड़े तक की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। खरीददार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासतौर से वाराणसी, कानपुर व आगरा की लच्छेदार सेंवई की खूब ब्रिकी हो रही है। दाम में भी बीते वर्ष की तुलना में कोई खास अंतर नहीं आया है। गुरुवार को भी अकबरपुर नगर के शहजादपुर में खाद्य पदार्थों व कपड़ों आदि की खरीदारी को भारी भीड़ जुटी।
जिले में बकरीद 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उल्लास है। घरों की साफ सफाई के साथ ही मस्जिदों व ईदगाहों पर सफाई व रंगरोगन का दौर तेज हो गया है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों व कपड़ों की खरीदारी जोरों पर हैं। इस बार बकरीद पर आम ग्राहकों के बीच वाराणसी, कानपुर व आगरा की सेंवई की खास डिमांड है। शहजादपुर के सेवईं व पापड़ विक्रेता रऊफ का कहना है कि महंगाई का कोई खास असर नहीं है। सेवई के दाम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
वाराणसी वाली सेंवई 80 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं] आगरा की ताजमहज सेंवई 60 से 90 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इमामी सेंवई 80 से 140 रुपए, रंगूनी सेंवई 45 से 80 रुपए तथा लच्छेदार सेंवई 60 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह की सेंर्वईं की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसके अलावा पापड़ 40 से 120 रुपए पैकेट बिक रहा है। चिप्स भी 80 से लेकर 150 रुपए तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
बकरीद को देखते हुए जहां बाजारों में खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी हैं, वहीं इसके खरीददार भी पहुंच रहे हैं। शहजादपुर के कपड़ा व्यापारी राकेश कुमार के मुताबिक अभी तीन दिन का समय है। फिलहाल ग्राहक पहुंच रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों की ज्यादा डिमांड है।
बकरीद को लेकर प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आ रहा है। जिन स्थानों पर नमाज होगी उसकी बेहतर सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियों की गई हैं। सीओ धर्मेन्द्र सचान ने बताया कि अकबरपुर नगर में जिन स्थानों पर नमाज होती है, उसकी सूची प्राप्त कर ली गई है। नमाज में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए आवश्यक एहतियात बरता जाएगा।