{"_id":"f194cfcff40a24c5e69bf9fe2ae206f0","slug":"bail-plea-of-two-including-father-rejected-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता समेत दो को जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता समेत दो को जमानत अर्जी खारिज
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर गांव में 2014 पांच अक्तूबर को गांव के बाहर संदिग्ध हालात में एक युवती का शव पाया गया था। शव इस ढंग से छिपाया गया था कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
गांव निवासी रामफेर ने शव की पहचान अपनी 18 वर्षीय पुत्री अंगूरा के रूप में की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद पता चला कि पिता रामफेर ने ही अपनी पुत्री की हत्या कर दी और फिर एक अन्य व्यक्ति रामबूझ के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान रामफेर शुरू में तो इंकार करता रहा, लेकिन पुलिस ने तथ्यों के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
अवर न्यायालय ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर दी थी। अब सत्र न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। अपर जनपद न्यायाधीश वीके जायसवाल ने मामले को गंभीर प्रवृत्ति का मानते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।