फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bail petition of cousin accused of kidnapping Kishari rejected

Ambedkar Nagar News: किशारी के अपहरण के आरोपी चचेरे भाई की जमानत याचिका खारिज

Sat, 25 Apr 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bail petition of cousin accused of kidnapping Kishari rejected
अंबेडकरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय-प्रथम परविंद कुमार ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार चचेरे भाई अमित उपाध्याय की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन



मामला थाना अकबरपुर क्षेत्र से जुड़ा है। यहां 23 मार्च 2025 को एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के घर से लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान किशोरी के चचेरे भाई अमित उपाध्याय को आरोपी बनाया गया। एक साल पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और वह तबसे निरुद्ध है। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया और शादी का दबाव बनाया। पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयानों में यह सामने आया कि वह आरोपी के संपर्क में थी और उसके साथ दिल्ली गई, जहां आरोपी ने उसे अपने परिचितों के पास रखा और शादी के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पाया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने के आरोप प्रथम दृष्टया स्थापित होते हैं। अदालत ने आरोपी अमित उपाध्याय की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed