फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Badra rained, roads drowned, power failure

Ambedkar Nagar News: बदरा बरसे, रास्ते डूबे, बिजली गुल

Sat, 08 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Badra rained, roads drowned, power failure
तेज बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, कई जगह घुटनों तक पानी
विज्ञापन

बिजली गिरने से शोरूम के बिजली उपकरण नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। हवा के साथ शनिवार को हुई तेज बारिश से अकबरपुर नगर समेत अन्य क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग जलाशय में तब्दील हो गए। कई जगह घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ीं। अकबरपुर नगर में कलेक्ट्रेट के निकट बिजली गिरने से एक दुकान के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। वहीं, अकबरपुर उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फिर से जवाब दे गया। इससे जुड़े चार फीडरों की बिजली ठप हो गर्ई।
शुक्रवार देर रात से काले बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव होने लगा। जिले के प्रमुख मार्ग जलाशय में तब्दील हो गए। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से बनगांव तक का मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। गौहन्ना चौराहे के निकट जलनिकासी की सुविधा न होने से लगभग घुटने तक पानी भर गया। इसके अलावा सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा, कलेक्ट्रेट के निकट का क्षेत्र भी जलभराव की चपेट में आया।
विज्ञापन

कृषि भवन व बिजली उपकेंद्र के सामने से लेकर परिसर में पानी भर गया। यही हाल शहजादपुर नई सड़क का भी रहा। भीटी बाजार, रामबाबा नरायनपुर मार्ग जलालपुर नगर के जीजीआईसी के निकट व जफराबाद क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। केदारनगर बाजार, बसखारी बाजार, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज व शुकुलबाजार समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गए। उधर, अकबरपुर नगर में कलेक्ट्रेट के निकट स्थित पतंजलि शोरूम के निकट बिजली गिरने से शोरूम के सभी बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। शोरूम से धुआं निकलने लगा। हालांकि, आग नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
फोटो 17
बारिश के बीच अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर में आई गड़बड़ी के चलते अंधियरवा, बदलपुर, चनवां, सोनगांव व कटरिया समेत एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह बेपटरी हो गई। उपकेंद्र अशरफ बरवां में भी गड़बड़ी के चलते न सिर्फ अकबरपुर नगर के कुछ क्षेत्र बल्कि आधा दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। शाम तक गड़बड़ी नहीं दूर की जा सकी थी। इसके अलावा भीटी, केदारनगर, टांडा, हंसवर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के चलते बिजली प्रभावित हुई। उधर, अकबरपुर बिजली उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर एक बार फिर जवाब दे गया। इससे अकबरपुर सब स्टेशन, एलआईसी गली, कम्पोजिट व स्पेयर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed