{"_id":"6223a87b07ed401497680925","slug":"bad-roads-should-be-repaired-ambedkar-nagar-news-lko620534363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराया जाए
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बदहाल विभिन्न मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। कहा गया कि मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से नागरिकों को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। इन मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अकबरपुर नगर का तमसा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ऐसा तब है, जब इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक कॉलेज हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से छात्र-छात्रओं को दिक्कतें होती हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव रोड तक सड़क जलाशय में तब्दील हो जाती है।
अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग होने के बावजूद जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नई सड़क पर भी मार्ग क्षतिग्रस्त है। कहा कि आमजन के हित को देखते हुए अविलंब क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराया जाए। इस मौके पर विपिन, बिंदू वर्मा, अंकित तिवारी, डीएम तिवारी, शकील अहमद, वकील राइन आदि मौजूद रहे।