फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Babasaheb remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए बाबा साहब

Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb remembered on his birth anniversary
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में संकल्प लेते पुलिसकर्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को उल्लास के साथ मनी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहब को याद किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन व पुलिस कार्यालय पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों का आयोजन किया। जुलूस व झांकी निकालकर आम जनता तक बाबा साहब के आदर्शों को पहुंचाने का प्रयास हुआ। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में मनी। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। कहा कि संविधान निर्माण व समाज सुधार में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नही जा सकता। बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इस मौके पर अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ महेशचंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभी थानों में बाबा साहब को जयंती पर याद किया गया। बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता चंद्रप्रकाश वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमरौला रेलवे फाटक से झांकी निकाली। शहजादपुर होते हुए झांकी कलेक्ट्रेट पहुंची। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर जितेंद्र राजभर, डॉ. नंदलाल, ओमवीर वर्मा व ओपी निगम आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में जयंती मनी। जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष गुलाम रसूल, सुखीलाल वर्मा, मो. जियाउद्दीन अंसारी, अमित कुमार यादव व शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बाबा साहब के आदर्शों पर प्रकाश डाला। जलालपुर नगर के यादव चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया।
तहसील परिसर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय, विकास खंड कार्यालय में बीडीओ अनुराग सिंह, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह, थाना परिसर में प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, जैतपुर थाना परिसर में एसओ जयप्रकाश सिंह, कटका थाना में एसओ संत कुमार सिंह, मालीपुर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
हजपुरा के न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में मुख्य अतिथि रामतीरथ ने बाबा साहब के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोक गायिका प्रतिमा यादव ने गीत के जरिए बाबा साहब के आदर्शों को समझाया। अध्यक्षता प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह व संचालन आनंद उपाध्याय ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

भीटी में भाजपा नेताओं ने संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पकड़ी नगऊपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। खजुरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, मंडल महामंत्री रानेश पांडेय, विधानसभा आईटी संयोजक कुलदीप अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बजरंग वर्मा, बूथ अध्यक्ष मंजूमणि मिश्र, विनय यादव व राम आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed