{"_id":"33b99887c5c17ab71def7eb93338fe23","slug":"azamat-heard-the-legend-of-lord-satya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमत ने सुनी सत्यनारायण भगवान की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमत ने सुनी सत्यनारायण भगवान की कथा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी का चुनाव जीतने की मनौती पूरी होने पर अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित प्रधान अजमत खां ने अपने घर में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।
अजमत ने बीते दिनों 197 मतों से प्रधानी का चुनाव जीता है। दरअसल उन्होंने चुनाव के पहले मनौती मांगी थी कि यदि वो जीते तो अपने घर में विधिविधान से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे और जमुनीपुर बाजार में अपने जनरल स्टोर के बगल में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष अखंड रामायण का पाठ कराएंगे।
जीतने के बाद अजमत ने मंगलवार को सपरिवार सुल्तानपुर गांव स्थित घर पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। इस मौके पर उनके घर पर सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अजमत ने बताया कि वह जल्द ही मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष रामायण का पाठ भी कराएंगे।
विज्ञापन
सपा के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र सचिव कृपाशंकर पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधान की इस अनूठी पहल से लोगों के बीच आपसी भाईचारे व सभी धर्मों में आस्था रखने का संदेश गया है। ग्राम प्रधान के इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है।