{"_id":"674c9930b22e3173af0488f5","slug":"ayyame-fatimis-majlis-from-4th-preparations-in-full-swing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125388-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अय्यामे फातिमी की मजलिस चार से, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अय्यामे फातिमी की मजलिस चार से, तैयारियां तेज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुसलमानों के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर चार दिसंबर से छह दिसंबर तक मजलिस का आयोजन होगा। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह व रौज ए फात्मैन में होने वाली मजलिस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित होने वाली मजलिस को लेकर रविवार को अकबरपुर नगर स्थित शाही इमामबारगाह में बैठक हुई। इसमें तीन दिन तक होने वाली मजलिस को सफल बनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। सचिव इम्तियाज हुसैन ने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस बार भी चार दिसंबर से छह दिसंबर तक मजलिस का आयोजन होगा, इसमें स्थानीय व बाहर के उलमा मजलिस को संबोधित करेंगे।
उपाध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि चार दिसंबर को मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में देर शाम आठ बजे आयोजित मजलिस को मौलाना सै. फैज अब्बास मशहदी लखनऊ, पांच दिसंबर को इसी इमामबारगाह में देर शाम आठ बजे मौलाना सै. इब्ने अब्बास मजलिस को संबोधित करेंगे। छह दिसंबर को अयोध्या मार्ग स्थित रौज ए फात्मैन में देर शाम सात बजे आयोजित मजलिस को मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास संबंधित करेंगे। तीनों दिन मजलिस के बाद अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्य नौहाख्वानी व सीनाजनी करेंगे। बैठक में परवेज मेहदी, मसरूर अख्तर, गालिब अब्बास, दानिश, यासिर हुसैन, कल्बे आबिद, रियाज हुसैन आदि मौजूद रहे। (संवाद)