फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayurveda is essential for a better and healthy life

बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद जरूरी

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda is essential for a better and healthy life
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बेहतर स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए आयुर्वेद किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद बीमारियों को जड़ से समाप्त करता है। आज के परिवेश में आयुर्वेद काफी लाभप्रद है। ये विचार एपीएस डिग्री कॉलेज एवं फार्मेसी चक्रसेनपुर में डॉ. सुषमा ने व्यक्त किए। वह शनिवार को विद्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आहार-विहार एवं पारंपरिक दिनचर्या अपनाकर जीवन को निरोगी रखा जा सकता है। आयुर्वेद जीवन का मूल मंत्र है। कहा कि आयुर्वेद का अर्थ ही आयु का वेद होता है। इसमें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन का रहस्य छिपा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति और खान-पान को अब त्यागना होगा। तमाम मौकों पर यह देखा जाता है कि लोग फास्ट फूड को ज्यादा अहमियत देते हैं। परिणामस्वरूप वे तमाम तरह की समस्याओं से गुजरते हैं। यदि स्वस्थ जीवन जीना है तो बेहतर खानपान के साथ योग व व्यायाम को जीवन में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद को अपनाने तथा बेहतर खानपान के लिए प्रेरित किया। योग शिक्षकों ने योग के महत्व को बताया। इस मौके पर संदीप कुमार उपाध्याय, विजय कुमार, चंद्रकला, अमरजीत, मनीष कुमार, प्रबंधक मलखान सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी गुप्ता व शिखा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed