Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayodhya's regional manager arrested in PNB MetLife fraud case

Ambedkar Nagar News: पीएनबी मेटलाइफ ठगी कांड में अयोध्या का क्षेत्रीय प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's regional manager arrested in PNB MetLife fraud case
आरोपी सौरभ कुमार पांडेय। स्रोत पुलिस मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से संबद्ध मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में करोड़ों रुपये की ठगी के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार पांडेय को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ठगी की रकम में हिस्सेदारी लेता था और मुख्य आरोपी एजेंट उमेर अहमद के साथ मिलकर पूरे खेल को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


एनटीपीसी टांडा परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के बदले बड़ी संख्या में ग्रामीणों को मुआवजे की धनराशि मिली थी। यह रकम ग्रामीणों के पंजाब नेशनल बैंक शाखा छज्जापुर स्थित खातों में जमा कराई गई थी। इसी दौरान पीएनबी से संबद्ध मेटलाइफ बीमा कंपनी में एजेंट के रूप में कार्यरत उमेर अहमद निवासी पीली कोठी मुबारकपुर टांडा ने ग्रामीणों को आकर्षक बीमा योजनाओं का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उमेर अहमद ने ग्रामीणों से पॉलिसी के नाम पर करोड़ों रुपये जमा कराए, लेकिन उन्हें फर्जी दस्तावेज और नकली पॉलिसियां थमा दीं। जब निर्धारित समय बीतने के बाद भी लोगों को पैसा वापस नहीं मिला तो पीड़ितों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद करोड़ों रुपये की इस जालसाजी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 फरवरी को उमेर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद एक-एक कर कई लोगों की संलिप्तता सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार पांडेय निवासी इकौना देवरिया व हाल पता केशवनगर कॉलोनी अयोध्या भी इस खेल में शामिल था। वर्तमान में इसकी तैनाती भी अयोध्या में है। पुलिस जांच में उमेर अहमद के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये सौरभ कुमार पांडेय के खाते में ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां कई अहम जानकारियां सामने आईं। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों में अब भी नाराजगी
ठगी के शिकार ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जीवनभर की जमा पूंजी और जमीन का मुआवजा धोखे से हड़प लिया गया। पीड़ित लगातार अपनी रकम वापस दिलाने और पूरे गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस संगठित ठगी नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed