{"_id":"6127d95e8ebc3e7a274b8846","slug":"awas-ambedkar-nagar-news-lko5928825113","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार पात्रों का शीघ्र पूरा होगा पक्के आवास में रहने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हजार पात्रों का शीघ्र पूरा होगा पक्के आवास में रहने का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहरी क्षेत्र में कच्चे घर में रहने वाले दो हजार से अधिक पात्रों का पक्के आवास में रहने का सपना जल्दी पूरा होगा। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत शीघ्र ही उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि जमा हो जाएगी। इससे वह पक्के आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। इसके अलावा 114 पात्रों को योजना के तहत दूसरी किस्त, जबकि 519 पात्रों को योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि उनके खाते में पहुंचेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 28 अगस्त तक कुल 2633 पात्रों के खाते में प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त के रूप में कुल 14.30 करोड़ की राशि भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रह रहे ऐसे पात्रों को पक्के आवास का लाभ दिलाना है, जो आर्थिक कमजोरी के चलते कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। योजना के तहत चयनित पात्रों को तीन किस्तों में कुल ढाई लाख रुपये उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान है। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये, जबकि तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
जिले के शहरी क्षेत्र में रह रहे ऐसे पात्रों को इस योजना का व्यापक लाभ मिल भी रहा है। योजना से जुड़े सिविल इंजीनियर ऋषिकेश सिंह ने बताया कि बीते दिनों 2633 पात्रों का चयन किया गया था। इनमें से 2 हजार पात्रों को शीघ्र की प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़, 114 पात्रों को द्वितीय किस्त के रूप में 1.71 करोड़ और 519 पात्रों को तृतीय किस्त के रूप में 2.59 करोड़ की राशि खाते में भेज दी जाएगी। भरोसा जताया कि 28 अगस्त तक सभी पात्रों के खाते में यह राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
2 हजार पात्रों को मिलेगी पहली किस्त
प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत 2 हजार पात्रों को पक्का आवास निर्माण के लिए 50 हजार रुपया की दर से खाते में राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा 633 ऐसे पात्र हैं, जिन्हें द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि भेजी जाएगी। 28 अगस्त तक संबंधित पात्रों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
मोईनुल इस्लाम, एसडीएम सदर व प्रभारी डूडा अधिकारी