फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awas

मौजूदा वित्तीय वर्ष में पूरा होगा 9219 पात्रों के पक्के आवास का सपना

Thu, 08 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Awas
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र पाए गए 9219 लोगों के लिए खुशखबरी है। जिस तेजी से कवायद चल रही है, उससे तो यही लगता है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक उनके पास अपना पूरी तरह तैयार मकान होगा। दरअसल, जिला नगरीय विकास अभिकरण ने जिले की तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत क्षेत्रों से 20 हजार से अधिक आए आवेदनों के स्थलीय सत्यापन व जांच के बाद योजना का लाभ देने के लिए इन पात्रों का चयन किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ने चयनित सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सवा दो अरब से अधिक रुपए की डीपीआर रिपोर्ट भी शासन को भेज दी थी। इसके बाद अब तक ज्यादातर पात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त भी मिल चुकी है। विभाग का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी चयनित पात्रों को योजना का पूरा लाभ दिला दिया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार शहरी गरीबों को पक्का आवास दिलाने के लिए प्रयासरत है। इस योजना के तहत सरकार उन गरीब पात्रों को योजना का लाभ देती है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है और पूरे देश में उनके पास कोई पक्का आवास न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक के पास अपनी भूमि होनी चाहिए है। योजना के तहत तीन लाख 80 हजार रुपए की अनुमानित लागत से मकान का निर्माण होना है। इसमें 30 वर्ग मीटर में दो कमरे, रसोईघर, स्नानघर व शौचालय का निर्माण कराना होगा। शासन द्वारा भवन निर्माण के लिए तीन किस्तों में 2 लाख 50 हजार रुपए दिया जाता है। शेष एक लाख 30 हजार रुपए की धनराशि पात्र को लगानी होगी। इस योजना के तहत तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर और नगर पंचायत किछौछा व इल्तिफातगंज से 20 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। विभागीय जांच में 7 अगस्त तक 9 219 आवेदक पात्र पाए गए थे।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए 2 अरब 30 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए का डीपीआर भेजा था। शासन से मिली धनराशि के अनुरूप 3184 पात्रों को 50-50 हजार की पहली किस्त दी गई है। 2128 पात्रों को डेढ़-डेढ़ लाख की दूसरी किस्त का लाभ दिया जा चुका है। 9 पात्र ऐसे हैं, जिन्होंने निर्माण कार्य पूरा कर लिया, और उन्हें 50-50 हजार की अंतिम किस्त उपलब्ध कराई गई है।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ ही पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज्यादातर पात्रों को किस्तें मिल चुकी हैं। इसके अलावा 361 पात्रों को पहली किस्त, 391 को दूसरी किस्त व 207 को तीसरी किस्त की रकम उपलब्ध कराने के लिए डीएम से संस्तुति मांगी गई है। जिलाधिकारी की संस्तुति मिलते ही संबंधित धनराशि पात्रों के खाते में भेज दी जाएगी।
- आदित्य कुमार परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed