Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awareness rally to make every house tricolor campaign successful

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को निकली जागरूकता रैली

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally to make every house tricolor campaign successful
अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकली। कहीं भारत माता की झांकी निकली तो कहीं बाइक रैली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में तिरंगा यात्रा की धूम मची रही। ऐसी यात्राओं पर कई जगह पुष्प वर्षा भी हुई। खास बात यह कि सभी वर्ग के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालने में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में भी तिरंगा यात्रा का स्वागत करने के साथ ही नागरिकों ने प्रमुखता से शिरकत की।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के ईसीआई महिला महाविद्यालय तमसा मार्ग में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा गोष्ठी को प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कहा कि आजादी हमें संघर्षों से मिली है। देश के लाखों नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। छात्राओं ने तिरंगा जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग से प्रधानाचार्य चन्द्रदेव पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा जागरूकता रैली निकली। प्राथमिक विद्यालय हजपुरा में प्रधानाचार्या कलावती यादव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। सभी को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। रैली ने हजपुरा बाजार व गांव में भ्रमण किया। इसमें विकास पटेल, रूपम चौधरी, श्रद्धा यादव, संगीता गौड़ व सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मनपुर थानाध्यक्ष एसओ रमाकांत प्रजापति के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर पदमार्च किया। आम नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने व आजादी का जश्र उल्लास से मनाने का आह्वान किया। न्यू लाइट एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिकंदरपुर में प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली रैली ने सिकंदरपुर, संजलपुर, बनरहा तिराहा, जैनापुर व लारपुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया।
लारपुर ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा के नेतृत्व में निकली रैली ने लारपुर, हरपुर, बकशापुर व मीरपुर में भ्रमण किया। कैथा गांव में ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी व मेयो कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने डॉ. सुनील राय के नेतृत्व में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेेंकेडरी स्कूल एनटीपीसी कालोनी से अलीगंज एसओ रामनरेश वर्मा ने ध्वजारोहण के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने आजादी के संघर्षों पर प्रकाश डाला।
बाल विकास परियोजना कार्यालय जहांगीरगंज में सीडीपीओ विनोद कुमार ने तिरंगा फहराया, और सभी को आजादी का महत्व समझाया। फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज जहांगीरगंज में प्रबंधक मोहम्मद हारुन अंसारी, अधिशाषी अधिकारी जहांगीरगंज मनोज कुमार सिंह, एसओ श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में अलग अलग क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय लखनपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर के रैली को प्रधान सुरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाया। रैली में प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून, इंचार्ज प्रधानाध्यापक घनश्याम, अनंत कुमार, अवधेश कुमार व प्रह़लाद आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय एनटीपीसी में छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षिका नीरा तिवारी व राकेश तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में सीओ जगदीश लाल टम्टा, प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, प्रबंधक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, महाविद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसओ नागेन्द्र सरोज व शिक्षक नेता उदयराज मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।
आलापुर में पं रामअवध बाल विद्या मंदिर, पं रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं की रैली को एसडीएम रोशनी यादव ने रवाना किया। तहसील में बने सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सीओ जगदीशलाल टमटा, नायब तहसीलदार देव आंनद तिवारी मौजूद रहे। जनार्दनपुर में ग्राम प्रधान मोहम्मद रईस व ग्रामीण सफाईकर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में मिझौड़ा चौराहे पर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान हुआ।
भीटी ब्लॉक परिसर से जागरूकता रैली को बीडीओ अंजली भारती ने रवाना किया। ब्राइट ऐनुल स्मारक जूनियर हाईस्कूल व मदरसा फात्मुल उलूम मिझौड़ा ने संयुक्त रूप से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसमें राजन खान, महेन्द्र कुमार, मंजीत सोनी, राजेश मिश्र, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे। सतीप्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा में प्रबंधक अरुणेश यादव पिंकू के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।

सुंदरलाल रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बसखारी रोड से चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी, निदेशिका जयंती चौधरी व उपनिदेशिका डॉ. ज्योति वर्मा की देखरेख में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। लोक गायिका प्रतिमा यादव की टीम ने जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed