{"_id":"61e9a28d66ef25751d42e8d1","slug":"awareness-campaign-will-run-from-24-for-vaccination-ambedkar-nagar-news-lko6143487163","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए 24 से चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए 24 से चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए 24 से 29 जनवरी तक डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलेगा। इस दौरान यदि कोई जुकाम, बुखार से पीड़ित होगा, तो जरूरी दवाएं भी घर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को विद्यालयों में टीका लगाया जा रहा है। इस बीच अब टीकाकरण अभियान में तेजी लाए जाने के लिए शासन के निर्देश पर 24 से 29 जनवरी तक वृहद जागरूकता अभियान चलेगा। सीएमओ कार्यालय के हनुमान प्रसाद ने बताया कि चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 689 टीमें बनाई गई हैं।
प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल होंगे। इसमें एक आशा व एक आंगनबाड़ी कर्मचारी शामिल होंगी। प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र में जाकर घर-घर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वाले बुजुर्गों का चिह्नित भी करेंगी। अभियान के दौरान यदि कोई सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिलेगा, तो उसे मौके पर ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।