{"_id":"64ee2bc1c24e21b8300c36b5","slug":"awareness-campaign-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2438-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
Tue, 29 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान टीपीएस बालिका इंटर कॉलेज महारमपुर की छात्राओं को जागरूक किया।
सिपाही शिखा ने छात्राओं से कहा कि कॉलेज आने-जाने के दौरान कोई परेशान अथवा छेड़छाड़ करे तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्हें तत्काल पुलिस की सहायता मिलेगी। इसके साथ साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। सुझाव दिया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें।
अपरचित लोगों के साथ अपनी गोपनीय जानकारी, तस्वीर, कागजात आदि साझा न करें। साइबर ठगों से होशियार रहें। फोन कॉल पर किसी को लोगों को ओपीटी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी, डेबिट कार्ड नंबर व अन्य जानकारी न दें। पुलिस टीम ने शिवराजपट्टी गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ पर्चे भी बांटे।