फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Avoid coming to office, learning license will be made at home

Ambedkar Nagar News: कार्यालय आने से निजात, घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस

Thu, 01 Jun 2023 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Avoid coming to office, learning license will be made at home
अंबेडकरनगर। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को अब उपसंभागीय परिवहन कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मोबाइल पर ओटीपी के जरिए उनके वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। परीक्षा पास करते ही लाइसेंस के लिए स्वत: स्वीकृति मिल जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद कार्यालय आकर अप्रूवल कराने के झाम से अब निजात मिल गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग पूर्व में ही लर्निंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर चुका है। लेकिन अप्रूवल के लिए आवेदकों को कार्यालय आना पड़ता था। इसके नाम पर कई बार आवेदकों के साथ मनमानी भी होती थी। ऐसे में परिवहन विभाग ने अब लर्निंग लाइसेंस के लिए कार्यालय आकर अप्रूवल कराने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब अभ्यर्थी जैसे ही परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे तो स्वत: ही लर्निंग लाइसेंस जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान हो जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी। इसमें विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन लर्निंग के लिए करीब 50 से अधिक युवा पहुंचते हैं। विभाग के इस निर्णय से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। नगर निवासी अनुराग तिवारी व प्रदीप वर्मा ने विभाग के इस निर्णय पर खुशी जताई। कहा कि विभाग को अन्य सेवाओं को ऑनलाइन कर देना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार पर काफी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी को मिलेंगे तीन मौके
आरआई विपिन कुमार ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को ऑनलाइन होने वाली परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए तीन मौके मिलेंगे। यातायात नियमों से जुड़े सवाल होंगे, उसका सही जवाब देना होगा। यदि तीन प्रयास में अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है तो उसका आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को दोबारा 350 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को लाइसेंस के लिए स्वत: ही स्वीकृति मिल जाएगी। पहले परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को कार्यालय आकर अप्रूवड कराना पड़ता था। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मोबाइल का कैमरा स्वत: ही ऑन हो जाएगा। यदि कैमरे में कोई संदिग्ध गतिविधि या अनावश्यक आवाज रिकाॅर्ड हुई तो अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान विशेष एहतियात बरतें।


निर्देशों का होगा पालन
विभाग अभ्यर्थी को बेहतर सुविधाएं दे रहा है। इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। बाहरी लोगों के चक्कर में पड़ने की बजाय स्वयं ध्यान दें कर परीक्षा पास करें। - वीडी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed