फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Avneesh and Anshika won in 3 thousand meters race

3 हजार मीटर दौड़ में अवनीश व अंशिका ने मारी बाजी

Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Avneesh and Anshika won in 3 thousand meters race
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र जलालपुर के नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में चल रही 24वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स के दूसरे दिन शनिवार को दौड़, ऊंची कूद, गोला फेेंक समेत कई अन्य खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें तीन हजार मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में अवनीश जबकि जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव प्रदीप यादव नेे बताया कि 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रामविशाल को प्रथम व मोहम्मद फिरोज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 600 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में ओजस्वी राज ने जबकि 300 मीटर बालक वर्ग में आकाश को प्रथम और अंकित को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

300 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में अंजलि ने काजल को हराया। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग दौड़ में सुमित यादव प्रथम व निखिल दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में विशाल यादव को पहला व सुमित मौर्या को दूसरा जबकि 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में श्रेया राज ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह तीन हजार मीटर जूनियर बालक वर्ग में अवनीश यादव पहले व राजन यादव दूसरे और इसी के जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका को प्रथम व रेनू प्रजापति को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में अर्जुन को प्रथम जबकि अंकित उपाध्याय को दूसरा स्थान और जूनियर बालक वर्ग में कौशुभ को पहला स्थान मिला। ऊंची कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अक्षय पहले व रोहित दूसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य लखमीचंद्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed