Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Auto rider woman dies in car collision

कार की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auto rider woman dies in car collision
टांडा (अंबेडकरनगर)। पुंथर बाईपास के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार सात अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाद में कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अन्नापुर निवासी रामअजोर पत्नी शांती देवी का इलाज कराने के लिए टांडा लेकर आए थे। बताया जाता है कि दवा लेने के बाद एक ऑटो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। पुंथर बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑटो में सवार रामअजोर की पत्नी शांती देवी, सोनू, मंगेशलता, सोमारी देवी, राजपति, रेखा देवी, आर्या व राजितराम आदि घायल हो गए। टक्कर के चलते शांती देवी को गंभीर चोटें आ गई थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने नागरिकों की मदद से घायलों को उपचार के लिए टांडा सीएचसी पहुंचाया। बाद में पुलिस टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच महिला के पति रामअजोर की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed