फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Auto overturns due to car collision, six passengers injured

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, छह यात्री घायल

Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Auto overturns due to car collision, six passengers injured
बसखारी। थाना क्षेत्र में एनएच 233 पर शुकुलबाजार बाईपास के पास तेंदुआ मोड़ पर बीती देर शाम कार व ऑटो में भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार करीब छह यात्री घायल हो गए। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। लहटोरवा चौकी की पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार देर शाम एक ऑटो बसखारी से सवारी लेकर फत्तेपुर लिंक मार्ग होकर एनएच 233 पर शुक्लबाजार के निकट तेंदुआ मोड़ पर पहुंचा। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ऑटो से टकरा गई। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार करीब छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। हादसे की सूचना पर लहटोरवा पुलिस चौकी प्रभारी शत्रुघ्न यादव, सूरज पांडेय आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भिजवाने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed