फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aunt and nephew die in a road accident, daughter injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत, बेटी घायल

Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew die in a road accident, daughter injured
जहांगीरगंज के नरियांव गांव में मृतक बृजेश के घर के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़। संवाद
जहांगीरगंज/ सद्दरपुर। लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह 11 बजे सुंथर गांव के पास अचानक गलत दिशा से सामने आए ट्रैक्टर से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे बृजेश और उनकी चाची पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


जहांगीरगंज के नरियांव निवासी मनीराम के मुताबिक उनके भाई मग्धू दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी पुष्पा एक साल पूर्व टीबी की बीमारी से ग्रसित हो गई थीं। उनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह 09:30 बजे मनीराम का पुत्र बृजेश (22) अपनी चाची पुष्पा (35) व चचेरी बहन प्रिया (18) को लेकर बाइक से लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर मेडिकल कॉलेज दिखाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे के सुंथर गांव के निकट टांडा की तरफ से गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को देख बृजेश ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठे और मोड़ने के प्रयास में डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे सभी उछलकर दूर जा गिरे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां बृजेश और उनकी चाची को मृत घोषित कर दिया गया। घायल प्रिया का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी, अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जून को बड़े भाई की है शादी, मातम में बदलीं खुशियां

जहांगीरगंज के नरियांव में बड़े भाई विजय की शादी की तैयारियों के बीच अचानक बृजेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता मनीराम भट्टे पर मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में बड़े भाई की शादी नौ जून को तय थी और परिवार में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। बृजेश की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही मां लाली अचेत हो गईं। परिवार में सात और भाई बहन हैं। तीन बहन सरोजा, शारदा और राधा का विवाह हो चुका है। बड़े भाई विजय के अलावा बहन पूजा, देविका और मैना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्पा की मौत की खबर पाकर पति मग्धू दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। इनका एक 13 वर्षीय बेटा अंश है।

सरकारी सेवा में जाना चाहता था बृजेश
मृतक बृजेश पढ़ने में होनहार छात्र था और सिंगारी देवी महाविद्यालय रामनगर में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। परिजनों के अनुसार बृजेश सरकारी सेवा में जाना चाहता था और इसी की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed