फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attempt to suppress the voice of farmers

किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास

Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attempt to suppress the voice of farmers
जलालपुर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान, मजदूर, बुनकर समेत आम जनमानस त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके बावजूद भाजपा सरकार सुशासन का दावा करती फिर रही। इसी का नतीजा है कि देश भर में अभूतपूर्व किसान आंदोलन हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है। अपने हक को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केंद्र व प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी, किसानों की खुशहाली तथा आम जनमानस को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वायदा किया था, लेकिन सभी वायदे सिर्फ हवाहवाई साबित हुए। आज युवा जहां रोजगार के लिए भटकने पर मजबूर है तो वहीं किसान अपने हक को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार से त्रस्त आम जनता सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा का परचम एक बार फिर से लहराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। बैठक में किसान आंदोलन पर समर्थन जारी रखने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही होगा। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र चौधरी, फूलचंद यादव, रामदौर, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान बसपा छोड़कर आए रामकिशुन, रामसुरेश राजभर, रवि राजभर आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed