फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack on police team reached settlement of land dispute, three injured

भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल

Sun, 11 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team reached settlement of land dispute, three injured
पुलिस - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अंतर्गत चाड़ीपुर गांव में रविवार पूर्वाह्न भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने राजस्व टीम की तहरीर पर एक पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गिरफ्तार पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
चाड़ीपुर गांव निवासी रमाकांत पुत्र खेमराज व ओमप्रकाश पुत्र विशेष्वरलाल का गांव के ही प्रभाकर पुत्र रामजीत से लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। बताया जाता है कि रविवार को प्रभाकर पक्ष दीवार का निर्माण करा रहा था। शिकायत पर तहसीलदार मधुसूदन आर्य व थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर दलबल के साथ घूर-गड्ढे व रास्ते की पैमाइश करने पहुंचे।
विज्ञापन


पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष मौके पर जुट गए। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। बीचबचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में एसआई उपेंद्र कुमार, सिपाही जितिन सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। साथ ही एक पक्ष के 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की तहरीर पर रमाकांत पक्ष के अनिल, रोहन, शैलेश, निर्मला, सोनी, सविता व प्रभावती समेत आठ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


उधर रमाकांत पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा गया कि पुलिस मिलीभगत कर दीवार का निर्माण करा रही है जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। कहा कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी जाएगी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव या हमले जैसी किसी हरकत पर कठोरतम कार्रवाई तय होगी। इस प्रकरण में भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed