फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack on checking team

कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला

Sat, 25 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on checking team
बसखारी (अंबेडकरनगर)। फर्जी ढंग से बिजली का प्रयोग करने पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी पर एससी एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मकोइया के अवर अभियंता गणेश प्रजापति शुक्रवार को विद्युत चोरी रोकने के लिए निकले हुए थे। जब टीम एनएच 233 पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचे, तो कनेक्शन को लेकर कुछ संदेह हुआ। टीम ने जब कनेक्शन संबंधित कागजात मांगे, तो दुकानदार नहीं दे सका। इस पर टीम ने विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस पर दुकानदार भुक्कल भड़क गया और उसने लोहे का बेलचक उठाकर अभद्रता करते हुए टीम को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

एक कर्मचारी से कुछ सरकारी अभिलेख छीनकर उसे फाड़ दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने वहां से भागकर जान बचाई। बाद में अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed