फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack in land dispute

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में लाठी से हमला, सात घायल

Thu, 15 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Attack in land dispute
महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के महमदपुर चपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें सात लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जगन्नाथ व अंगद के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार दोपहर विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से जगन्नाथ, विजयराज, उषा देवी तथा दूसरी तरफ से अंगद, श्रीपति, बैजनाथ व सर्वेश कुमार घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती जगन्नाथ की हालत नाजुक बताई जाती है। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed