फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack

मामूली विवाद में गोलबंद लोगों ने घर में घुसकर मचाया तांडव

Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Attack
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत खानशाह पहाड़पुर गांव में मंगलवार देर शाम मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गोलबंद लोगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जमकर लाठी डंडों से पिटाई भी की। गुहार पर बचाने पहुंचे पड़ोसी को भी जमकर पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। उसे लखनऊ रेफर करना पड़ा। बाद में पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन नामजद व आधा दर्जन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नामजद में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत खानशाह पहाड़पुर गांव निवासी रहमान मंगलवार देर शाम घर के निकट बैठा हुआ था। इसी बीच वहां बिलासपुर गांव निवासी अतहर वहां पहुंचा। उसने रहमान से बाइक मांगी। उसने बाइक देने से इंकार कर दिया, तो आरोप है कि अतहर ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने समझा बुझाकर दोनों को अलग कर दिया। अतहर इस बीच विभिन्न प्रकार की धमकी देता हुआ वहां से चला गया। कुछ देर बाद रहमान अपने साथ खानशाह पहाड़पुर के ग्रामीण के साथ थाने पहुंचा। अभी वह शिकायत दर्ज ही करा रहा था कि इसी बीच अतहर अपने साथियों के साथ लाडी-डंडे से लैस होकर खानशाह पहाड़पुर पहुंचा और रहमान के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि घर में तोड़फोड़ के साथ ही जो भी सामने आया, उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी रक्षाराम कन्नौजिया बीच बचाव करने पहुंचा, तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रक्षाराम बेहोश हो गया, जबकि मोहम्मद काजिम रजा, हसन, हुसैन मोहम्मद, रजिया बानो व अफसर को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अफसर का सिर फट गया, जबकि रजिया के सिर में गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मोहम्मद काजिम रजा की तहरीर पर प्रधानपुत्र अब्दुल जाहिद, अतहर व पप्पू के अलावा आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि अतहर इब्राहिमपुर थाने के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed