फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ATM Service became unused

बेपटरी हुई बैंकों की एटीएम सेवा

Sun, 26 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 26 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

अवकाश के दिनों में यह सेवा पूरी तरह बेपटरी हो जाती है। धननिकासी के लिए उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगती है। शिकायतें भी होती हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं किया जाता । इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन


बैंक कर्मियों पर दबाव कम करने एवं उपभोक्ताओं को सहजता से धन की उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंकों ने एटीएम सेवाएं शुरू कर रखी हैं। धन निकासी के लिए लोगों को बैंकों के चक्कर व लंबी लाइन न लगाना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बाजारों में एटीएम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर ही स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, ओरियंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओवरसीज बैंक सहित कई अन्य बैंकों के 32 एटीएम लगे हैं। बैंक कार्य के दौरान या फिर अवकाश होने के बाद भी लोगों को धन के लिए इधर न उधर न भटकना पड़े, इस उद्देश्य से लगाई गए यह एटीएम बीते लंबे समय से अपनी उपयोगिता को साबित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती है, तो कभी धन न होने के चलते एटीएम का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाता। अवकाश के दिनों में तो यह सेवा पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है। लोग धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होते रहते हैं।

सबसे अधिक समस्या दूरदराज से आने वाले लोगों को होती है। लंबी दूरी तय करने के बाद जब विभिन्न कारणों से वे धन नहीं निकाल पाते, तो उनमें मायूसी छा जाती है।

रविवार को भी धन निकासी के लिए उपभोक्ताओं को इधर से उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा। अन्नावां निवासी लालबहादुर को इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

रविवार को वह धन निकालने के लिए अकबरपुर आए हुए थे। स्टेट बैंक, एचडीएफसी व बैंक आफ बड़ौदा के अलावा कई अन्य बैंकों के एटीएम का चक्कर लगाने के बाद बस स्टेशन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से लंबी लाइन लगाने के बाद धन निकाल सके। शहजादपुर के मोहम्मद रईस, जगदीश श्रीवास्तव व अकबरपुर के बद्रीप्रसाद भी धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर रहे।

अकबरपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर धन निकालने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ता साकिब अली, सुरेश, संदीप व संजीव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ एटीएम लगवा देने से समस्या दूर होने वाली नहीं है। इसका गंभीरता से ध्यान भी दिया जाना चाहिए।


एलडीएम कुंदन सिंह ने बताया कि सभी एटीएम सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। यदि किसी मशीन में तकनीकी खराबी आती है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाता है। एटीएम में धन डालने की जिम्मेदारी निजी संस्थाओं की है। हालांकि उन्हें भी इसके लिए समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed