फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ATM

सहालग के बावजूद जिले में बेपटरी चल रही एटीएम सेवा, लोग हो रहे परेशान

Fri, 11 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
ATM
अंबेडकरनगर। सहालग के मौसम के बीच गुरुवार को एक बार फिर से एटीएम सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई। जिला मुख्यालय पर अलग-अलग बैंकों के लगभग 25 में से 16 एटीएम से धन निकासी नहीं हो सकी। जिन एटीएम से निकासी हुई, वहां लगभग पूरे दिन उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। इससे उपभोक्ताओं को कड़ाके की ठंड के बीच मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एटीएम का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओरियंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आंध्रा बैंक समेत कई अन्य बैंकों के लगभग 25 एटीएम अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सभी एटीएम एक साथ कार्य करते हों। मौजूदा समय में सहालग का मौसम चल रहा है। ऐसे में लगभग हर समय लोगों को धन निकासी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए उनका बड़ा सहारा एटीएम है।
विज्ञापन

ऐसे में यदि समय पर एटीएम का सुचारु लाभ उपभोक्ताओं को न मिले तो इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिला मुख्यालय पर लगभग 19 एटीएम का समुचित लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। कहीं तकनीकी गड़बड़ी, तो कहीं कैश न होने के चलते उपभोक्ता वापस लौटे। ऐसे में जिन आधा दर्जन एटीएम से धन निकासी हुई, वहां सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। लगभग पूरे दिन संबंधित एटीएम पर उपभोक्ताओं की लाइन धन निकासी के लिए लगी रही। इससे ठंड के बीच उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। मीरानपुर की छात्रा रिंकल व साक्षी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कोचिंग फीस जमा करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन निकासी नहीं हो सकी। जिस एटीएम पर गए, वहां कैश ही नहीं था। जहां कैश था, वहां लाइन लगी थी। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए। शहजादपुर के संदीप ने कहा कि उसकी बहन का विवाह है। ऐसे में प्रत्येक समय पैसे की जरूरत है। जरूरी खरीदारी के लिए रुपये की जरूरत है। सुबह से ही एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं। उधर, एलडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी एटीएम सुचारु रूप से मंगलवार को कार्य किए। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed