{"_id":"5e307c668ebc3e7d595ac7be","slug":"asaan-kist-yojna-ambedkar-nagar-news-lko5054159134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किस्त योजना के तहत 22 हजार उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किस्त योजना के तहत 22 हजार उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए चलाई जा रही आसान किस्त योजना के तहत अब तक 22 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही किस्तों में तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया जमा कर चुके हैं। योजना के तहत बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके तहत अक्तूबर, 2019 तक लगा ब्याज पूरी तरह माफ होगा।
लंबे समय से बकाया चले आ रहे बिजली बिल की राशि उपभोक्ता सुचारु रूप से जमा कर सकें, इसके लिए बीते दिनों ही आसान किस्त योजना की शुरुआत की गई थी। 11 नवंबर से शुरू की गई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बकाया बिल अधिकतम 24 किस्तों में जबकि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 12 किस्तों में जमा करने का प्रावधान किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि लंबी बकाया राशि को उपभोक्ता आसानी से जमा कर सकें।
शुरुआत में योजना का प्रचार-प्रसार सुचारु रूप से न होने से उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी नहीं हो सकी। पहले यह योजना 31 दिसंबर तक ही चलनी थी, लेकिन उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी कर दी गई। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के लिपिक आरके सिंह ने बताया कि 11 नवंबर से अब तक 22365 उपभोक्ता किस्तों में बकाया राशि जमा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। योजना के तहत संबंधित उपभोक्ता आसान किस्त के रूप में तीन करोड़ से अधिक की राशि भी जमा कर चुके हैं। 31 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अकबरपुर की फूलकुमारी ने कहा कि किसी कारणवश वह बिजली बिल नहीं जमा कर सकी थीं। नतीजतन यह बढ़कर करीब 40 हजार रुपये हो गया। इस बीच आसान किस्त योजना की जानकारी हुई। 12 किस्तों में राशि जमा करने की छूट मिली है। इससे वह अब आसानी से राशि जमा कर सकेगी। अकबरपुर के किसान सत्यप्रकाश व सुरजीत जायसवाल ने कहा कि बिल न जमा करने से राशि काफी बढ़ गई थी। आसान किस्त योजना की जानकारी हुई, तो तत्काल पंजीकरण कराया। 12 किस्त बनवाई है। पहली किस्त जमा कर चुके हैं। गोहन्ना निवासी रवि शर्मा व अवतार ने कहा कि यह एक अच्छी योजना है। इससे आसानी के साथ बकाया बिल उपभोक्ता जमा कर सकेंगे।
आसान किस्त योजना के तहत उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए संचालित इस योजना के तहत अक्तूबर तक लगा ब्याज पूरी तरह माफ किया गया है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि योजना का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र