फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As soon as the election symbol is found, there is a buzz on social media

Ambedkar Nagar News: चुनाव चिह्न मिलते ही सोशल मीडिया पर धूम

Fri, 28 Apr 2023 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
As soon as the election symbol is found, there is a buzz on social media
अंबेडकरनगर। चुनाव चिह्न का आवंटन होते ही निकाय चुनाव में सरगर्मी बढ़ गई। अध्यक्ष से लेकर सभासद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार अभियान को गति प्रदान कर दी। सबसे ज्यादा सक्रियता सोशल मीडिया पर चिह्न के प्रचार को लेकर देखने को मिली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों व समर्थकों की सक्रियता बढ़ चली है। शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होने के साथ ही इसमें और तेजी देखने को मिली। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न हो पहले से ही तय थे। इसलिए उनके द्वारा अपने चिह्नों के साथ प्रचार किया जा रहा था। हालांकि निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव निशान का इंतजार था। यह इंतजार शुक्रवार को पूरा हुआ तो अपने-अपने चिह्नों के साथ प्रचार को और गति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की तरफ से उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रचार की धूम मचा दी। संबंधित चुनाव चिह्न से जुड़ा वॉल पेपर आनन-फानन तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। फेसबुक और व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा जोर देखने को मिला। कुछ प्रत्याशियों ट्विटर का भी सहारा लिया। नगर परिषद के साथ ही नगर पंचायतों से जुड़े अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न शाम होते होते सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed