{"_id":"6488acd5cd20596cc20569c6","slug":"art-gallery-inaugurated-ambedkar-nagar-news-c-13-1-287772-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आर्ट गैलरी का शुभारंभ, मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आर्ट गैलरी का शुभारंभ, मेधावी सम्मानित
Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास भवन में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत आर्ट गैलरी का शुभारंभ एमएलसी हरिओम पांडेय ने किया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि इससे लोगों को महिला उत्थान की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत पांच बालिकाओं को खीर खिलाकर उनका अन्न प्रासन भी कराया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा हिमानी मिश्रा के खाते में 20 हजार रुपये भेजने के साथ ही चेक की प्रतिलिपि सौंपी गई।