फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrest

खाद की कालाबाजारी में चार व्यापारियों को भेजा जेल

Mon, 24 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Arrest
अंबेडकरनगर। खाद की कालाबाजारी को लेकर बीते दिनों जिले के विभिन्न थानों में 21 खाद व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के मामले में रविवार को चार खाद विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार व्यापारियों की गिरफ्तारी से उन खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है, जिनके विरुद्ध विभिन्न थानों में केस दर्ज है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों यूरिया खाद की कालाबाजारी किए जाने की शिकायतें किसानों द्वारा की जा रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गंभीरता से लिया। कालाबाजारी पर रोक लगाने व इसमें लिप्त दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने स्टिंग ऑपरेशन करने का निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिया था। बीते दिनों अलग अलग समय पर चले अभियान में छापामारी के दौरान अलग अलग प्रकार की गड़बड़ियां मिलीं।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर कालाबाजारी समेत कई अन्य धाराओं में 21 खाद विक्रेताओं के विरुद्ध अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ। इसके बाद से ही संबंधित खाद विक्रेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। डीएम के सख्त निर्देश के बाद रविवार को नामजद चार खाद विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह ने बताया कि मंगरू प्रसाद निवासी कम्हरिया, मदन गोपाल यादव रफीगंज, विजय कुमार निवासी नगपुर व सुभाष यादव मंगुराडिला को रविवार को संबंधित थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि शीघ्र ही अन्य आरोपी खाद विक्रेताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उधर, रविवार को हुई चार खाद विक्रेताओं की गिरफ्तारी के बाद अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed