फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrangements kept getting lost in the traffic jam

Ambedkar Nagar News: जाम में भटकते रहे इंतजाम

Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arrangements kept getting lost in the traffic jam
अयोध्या सीमा पर अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर में जाम में फंसे वाहन।
अंबेडकरनगर। संगम में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं को रूट डायवर्जन के कारण रविवार को रोका गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को लंबे समय तक जिले की सीमा पर बनाए गए बैरियर पर इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें भोजन से लेकर अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। बैरियर के आसपास जाम लग गया। इस बीच जाम में बेहतर इंतजाम के दावे भटकते रहे। पुलिस ने अयोध्या के अधिकारियों से वार्ता कर बीच-बीच में कुछ एक वाहन भेजे, लेकिन स्थायी हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन


अयोध्या में बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर, इब्राहिमपुर के सेवागंज एवं भीटी थाना क्षेत्र के चनहा चौराहा पर बैरियर बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश समेत तमाम प्रदेशों से श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज के साथ वाराणसी और अयोध्या दर्शन के लिए निकला है। सुल्तानपुर, रायबरेली, आजमगढ़, बस्ती समेत अन्य जनपदों में डायवर्जन के कारण जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे हैं। इन्हें अलग-अलग बैरियर पर पुलिस रोक रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात से मध्य प्रदेश के उज्जैन से अयोध्या जा रहे करीब 160 श्रद्धालुओं का जत्थे को सेवागंज बैरियर पर रोक दिया गया। इसमें शामिल राकेश धाकड़, देवीलाल खमौरिया, रमेश मेहता, घनश्याम दर्पण समेत अन्य लोगों ने बताया कि बस्ती, आजमगढ़ से जैसे तैसे निकलकर यहां पहुंचे, लेकिन यहां भी रामलला के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह भीटी के चनहा चौराहा पर भी तमाम छोटी बड़ी गाड़ियों से आए श्रद्धालु रुके रहे। भारी भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को भोजन पानी के लिए भी संकट का सामना करना पड़ा। अहिरौली के यादव नगर में जाम के कारण वाहनों की कतार लगी रही। यहां से वाहनों को अकबरपुर की ओर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैरियर पर लिया हालात का जायजा

डीएम अविनाश कुमार, एसपी केशव कुमार, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बैरियर पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और श्रद्धालुओं को थोड़ी-थोड़ी देर पर अयोध्या की ओर भेजा। एसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने व आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी कर्मचारियों को दिए गए हैं।



शनिवार रात 12 बजे से फंसे रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालु

प्रयागराज और वाराणसी के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जाना है। पहले बस्ती में कई घंटे फंसे रहे, अब यहां शनिवार रात 12 बजे से फंसे हैं। - राकेश धाकड़, उज्जैन मध्य प्रदेश

अयोध्या जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ में तीन बसों में 160 लोग हैं। बार-बार इतनी दूर से आना मुमकिन नहीं है। - सर्वेश, मध्य प्रदेश



24 घंटे में वापसी कर पा रहीं बसें

अंबेडकरनगर। महाकुंभ में स्नान करने श्रद्धालुओं का रेला बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए अकबरपुर डिपो की 60 बसें प्रयागराज के लिए चलाई रही हैं। जाम होने की वजह से 24 घंटे में बसें वापसी कर पा रही हैं। प्रयागराज जा रहे अकबरपुर निवासी जयचंद्र ने बताया कि महाकुंभ साधुओं, भक्तों और सनातन आस्था का केंद्र है। इसमें डुबकी लगाने मात्र से पाप धुल जाते हैं। अतिरिक्त बसें लगाए जाने से वहां जाने में श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल रही है। डिपो पर बस का इंतजार कर रहे भवानीपुर के जयसिंह का कहना है कि महाकुंभ में नहाने का सौभाग्य बहुत किस्मत वालों को मिलता है। हम भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ जा रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की वजह से परिवहन विभाग 60 बसों को संचालित करने के लिए निर्देश मिले हैं। जाम होने की वजह से एक बस को आने में 24 घंटे का समय लग रहा है।

दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं का किया स्वागत ः संगम में डुबकी लगाकर लौट रहे दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं का जिले की सीमा पर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ चनहा चौराहा और यादव चौराहा पर उनकी आवभगत की। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल थे।





महाकुंभ स्पेशल दो घंटे, दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में तकरीबन 33 जोड़ी ट्रेनें आवागमन करती हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। रविवार को दून एक्सप्रेस (13010) साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। महाकुंभ स्पेशल (04111) और (04112) अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15025) और जम्मू तवी (13151) एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस (13151) दो घंटे 27 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेन का शेड्यूल ठीक न होने की वजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। अकबरपुर निवासी अंकित ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ जाना था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। श्रवण क्षेत्र की रहने वाली कशिश का कहना है कि दिल्ली जाना है, लेकिन ट्रेन लेट है।


रूट डायवर्जन की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें

महाकुंभ की वजह से ट्रेनें अपने गंतव्य से ही देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। -अजय कुमार सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed