{"_id":"619be3e7bcc08d659d22d7ca","slug":"arpita-tanu-and-antima-won-in-filling-the-furrow-ambedkar-nagar-news-lko605650310","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भरने में अर्पिता, तनु व अन्तिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भरने में अर्पिता, तनु व अन्तिमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड बसखारी अंतर्गत सीताराम सिंह महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अर्पिता ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय व अन्तिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 400 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, रोशनी द्वितीय व आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में अन्तिमा प्रथम, अंशिका द्वितीय व अर्पिता ने ने तीसरा स्थान पाया। वहीं बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में इरफान प्रथम, अमित द्वितीय व मो. शाहनवाज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, ऋषभ द्वितीय व अमित तीसरे और 800 मीटर दौड़ में शैलेश प्रथम, शिवम द्वितीय व आज्ञाराम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही वालीबॉल प्रतियोगिता में हंसवर विजेता व साबुकपुर उपविजेता रहा जबकि कबड्डी में साबुकपुर को हराकर हंसवर विजेता बना। खो-खो के बालिका वर्ग में सोनेपुर विजेता एवं साबुकपुर उपविजेता जबकि बालक वर्ग में अरुषा आजमपुर को हराकर हंसवर विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को स्मृतिचिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
इससे पूर्व खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में संघर्ष करने की प्रवृत्ति मजबूत होती है। साथ ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का अहम पहलू है। खेल से तमाम तरह के बदलाव सुनिश्चित होते हैं। पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि हार जीत की परवाह किए बगैर खिलाड़ियों को अपने बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।