फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arogya Mandir in the dark for three years; patients facing inconvenience

Ambedkar Nagar News: तीन साल से अंधेरे में आरोग्य मंदिर, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 21 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mandir in the dark for three years; patients facing inconvenience
जलालपुर। विकासखंड के गौरा महमदपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भवन बने करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन आज तक यहां बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि भीषण गर्मी में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना पंखे और रोशनी के इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में बिजली की व्यवस्था कराने के लिए कई बार पत्राचार और शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कनेक्शन उपलब्ध नहीं करा सका। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम चौधरी ने अस्पताल की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण अभिषेक उपाध्याय, त्रिभुवन यादव व सरिता निषाद का कहना है कि तीन वर्ष में एक बिजली कनेक्शन तक नहीं दिला पाना जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। उधर, सीएचओ पवन ने बताया कि अस्पताल के विद्युतीकरण के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है और प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed